Search

 
 
 

रांची: महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी, SSP से की शिकायत

 
Ranchi: महिला डॉक्टर से 12 लाख रूपया की ठगी का मामला सामने आया है. बरियातू में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल कर एक युवक ने 12 लाख रूपए की ठगी कर ली है. मामले को लेकर महिला डॉक्टर ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ठगे जाने की जानकारी होने पर महिला डॉक्टर बुधवार को सबसे पहले पुलिस जन शिकायत में पहुंची, जहां रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/17-people-died-due-to-mysterious-disease-in-rajouri-district-of-jammu-and-kashmir-badal-village-declared-containment-zone/">जम्मू-कश्मीर

के राजौरी जिले में 17 लोगों की रहस्यमयी बीमारी से मौत, बडाल गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक ने रांची की महिला डॉक्टर से 12 लाख रुपए की ठगी कर ली है. युवक से महिला डॉक्टर का संपर्क मैरेज साइट के जरिये हुआ था. दोनों ने एक दूसरे को ऑनलाइन में ही पसंद किया. जिसके बाद दोनों आगे चल कर शादी करने वाले थे. मैरेज साइट के जरिये ही दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का आदान प्रदान भी किया और फिर दोनों में बातचीत भी होने लगी. इसी बीच आरोपी ने महिला डॉक्टर को बताया की उसे बिजनेस में काफी नुकसान हुआ है. आरोपी ने महिला डॉक्टर को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उसे अपने झांसे में लेकर अपने खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. महिला डॉक्टर से आरोपी के द्वारा जब 12 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए. तब उसने महिला से दूरी बना ली. इसे भी पढ़ें - डोनाल्ड">https://lagatar.in/donald-trump-is-strict-18-thousand-indians-without-valid-documents-are-facing-the-threat-of-deportation/">डोनाल्ड

ट्रंप सख्त, बिना वैध दस्तावेज वाले 18 हजार भारतीयों पर लटकी डिपोर्ट किये जाने की तलवार…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही