https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-21-4.jpg">
class="alignnone size-full wp-image-999641" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-21-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
रांची : टुसु स्थापित कर महोत्सव का शुभारंभ, नागपुरी गानों में झूमे लोग

Ranchi : टुसु पर्व झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसे बड़े धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया जाता है. इसी कड़ी में आज शनिवार को अल्बर्ट एक्का चौक के समीप अगहन संक्रांति से शुरू होने वाली टुसु स्थापित की गयी. इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहे. महिलाओं ने धान की बालियों से सरवा बनाया और पारंपरिक विधियों के तहत काजल, टीका और सिंदूर को पांच स्थानों पर सरवन पर लगाया. धूप-दीप के बाद कुरमाली भाषा में टुसु के लिए प्रार्थना के बाद महोत्सव का शुभारंभ किया गया. बता दें कि रांची के आसपास के क्षेत्रों ओरमांझी, केदल, सुकुरहुटू समेत अन्य गांवों से भी लोगों का टुसु लेकर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.
Leave a Comment