Search

 
 
 

रांची: नामकुम में पुराने टायर गोदाम में लगी भीषण आग, पाया गया काबू

 
Ranchi : जिले के नामकुम थाना के सामने स्थित दुकान में भीषण आग लग गयी. जिस दुकान में आग लगी  पुराने टायर का गोदाम है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उससे आसपास के घर और दुकानों में भी आग लग गई. आनन-फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. इसके बाद अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस आगजनी की घटना में कितने का नुकसान हुआ है. इसका आकलन अभी नहीं लग पाया है. आग लगने की घटना के थोड़ी ही देर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गया था. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-mast-light-being-installed-on-the-way-to-bypass-from-amala-tola/">चाईबासा

: अमला टोला से बाईपास जाने वाले रास्ते में लगाया जा रहा हाई मास्ट लाइट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही