Search

 
 
 

रांची : पथलकुदवा में जमीन विवाद में मारपीट, कई लोग घायल

 
Ranchi: राजधानी में भू माफियाओं का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है. हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक ताजा मामला सामने आये है. यहां के पथलकुदवा इलाके में भूमि के खातियानी मालिकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के मुताबिक, एमानूल लकड़ा और विजय लड़का अपनी खतियानी भूमि पर बाउंड्री करवा रहे थे. इसी दौरान रंजित टोप्पो अपने कुछ लोगों के साथ वहां आया. पहले तो उसने बाउंड्री का काम रुकवा दिया, फिर दोनों के साथ मारपीट की. इस मारपीट में एमानूल और विजय के अलावा कई अन्य लोगों को भी चोट भी आई है. बहरहाल एमानुल लकड़ा की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें -चोरी">https://lagatar.in/even-after-several-days-of-theft-work-of-record-room-has-not-started-people-are-worried/">चोरी

के कई दिन बीत जाने के बाद भी रिकॉर्ड रूम में शुरू नहीं हुआ कामकाज, लोग परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही