Search

 
 
 

रांचीः FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर, जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया

 
Ranchi: एफआइएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का शनिवार को रांची में दिन का दूसरा मुकाबला जापान ने जीता. मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जापान का मुकाबला चेक रिपब्लिक से हुआ. जिसमें जापान ने 2 - 0 से जीत दर्ज की. मुकाबले का पहला गोल 4 मिनट पर जापान ने दाग कर चेक रिपब्लिक पर दबाव बनाना शुरू किया. जापान की ओर से मीयू सुजुकी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. पहले हॉफ में 1- 0 की बढ़त लेने के बाद जापान ने दूसरा गोल 40वें मिनट में किया. चेक रिपब्लिक की गलती के कारण जापान को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला. जिसे शिहोरी ओळकावा ने गोल में बदला. इस मुकाबले में जापान शुरुआत से हावी रहा. इस मैच को दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर स्टेडियम में मौजूद रहे. [caption id="attachment_832598" align="aligncenter" width="765"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-26.jpg"

alt="" width="765" height="497" /> FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर, जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया[/caption] इसे भी पढ़ें- इंडिया">https://lagatar.in/virtual-meeting-of-india-alliance-concluded-nitish-kumar-refused-to-become-the-convener/">इंडिया

गठबंधन की वर्चुअली बैठक संपन्न, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही