Search

रांची : हाइकोर्ट से फिल्म प्रोड्यूशर प्रकाश झा को मिली राहत

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट से फिल्म प्रोड्यूशर प्रकाश झा को राहत मिल गई है. शुक्रवार को प्रकाश झा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सभी आपराधिक कार्यवाही एवं संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया. बताते चलें कि प्रोटेस्ट पिटीशन के बाद अदालत ने इस मामले को साल 2018 में संज्ञान लिया था. जिसे प्रकाश झा एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई थी. यह मामला जमशेदपुर के वार्ड संख्या छह में दस हजार वर्ग फीट सुपर बिल्ट एरिया से जुड़ा है. इसे भी पढ़ें : सत्ता">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-the-top-power-reached-ed-office-inquiry-will-be-held-regarding-posting-of-bureaucrats/">सत्ता

शीर्ष के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर होगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//