Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : खड़गे को जान से मारने की धमकी के खिलाफ राजस्थान के दो विधायकों पर एफआईआर

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा राजस्थान के दो विधायकों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी आवेदन में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजस्थान के दो विधायक मणिकांत रठौर और मदन दिलावर ने जान से मारने की धमकी दी है. यह धमकी कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दी गयी है. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवार पर जान का खतरा मंडरा रहा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में भाजपा विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. इसी के आलोक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया. इस मौके पर राकेश सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजहर पप्पू , बेलस तिर्की, अजय सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – ये">https://lagatar.in/this-is-just-a-glimpse-of-the-characters-many-names-are-yet-to-come-babulal/">ये

किरदारों की बस झांकी है, कई नाम आने बाकी हैं : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही