Search

 
 
 

रांची : बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में FIR दर्ज

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. उनके खिलाफ कांके के रहने वाले सोनू तिर्की ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी में कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घृणित और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है, जिससे आदिवासी समाज आहत है. सोनू तिर्की की ओर से दिए गए लिखित आवेदन को स्वीकार कर IPC की धारा 504,505 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जिसके बाद इस मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-halla-bol-pm-taking-credit-for-chandrayaan-3s-landing-failing-to-cooperate-with-isro/">कांग्रेस

का हल्ला बोल, पीएम चंद्रयान-3 की लैडिंग का श्रेय ले रहे, इसरो का सहयोग करने में विफल रहे हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही