Search

 
 
 

रांची : टेक्सटाइल शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

 
Ranchi :  डोरंडा थाना क्षेत्र के डीबडीह पुलि स्थित टेक्सटाइल शॉप (कपड़ा दुकान) में आग लग गयी है. यह घटना बुधवार सुबह की बतायी जा रही है. आग लगने से क्लच लाइफ स्टाइल टेक्सटाइल शॉप पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इस अगलगी में लाखों के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है.

सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/b2a273dc-3444-4da3-9b44-b8ccd464015f.jpeg"

alt="" width="400" height="263" /> जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान से धुंआ निकलते देखा. इसके बाग दुकान मालिक को आग लगने की जानकारी दी. दुकान मालिक ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना के करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. तब तक दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये थे. इससे दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है. दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही