Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड में स्थित रोस्पा टॉवर के थर्ड फ्लोर पर आग लग गई. आग लगने की यह घटना गुरुवार रात को हुई है. जहां एक दुकान में आग लग गई. आग लगने के वजह से वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. मौके पर दमकल वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लगी है. हालांकि आग लगने की सही वजह अब तक पता नहीं लग पाया है. आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी बाद में पता चल पाएगा.
रांची: रोस्पा टॉवर के थर्ड फ्लोर पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Last Updated: May 15, 2025 12:00 AM (IST)