Search

 
 
 

रांचीः ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट के 50 प्रीपेड स्मार्ट मीटर में लगी आग, जेबीवीएनएल की सफाई

 

जेबीवीएनएल की सफाई- लोड अधिक बिजली कंज्यूम करने के कारण घरेलू वायरिंग में शॉट सर्किट की वजह से हुआ हादसा

Ranchi: राजधानी रांची में जेबीवीएनएल के द्वारा रांची शहर में प्री-पेड स्मार्ट मीटर में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार, पुंदाग स्थित ओक फॉरेस्ट अपार्टमेंट में लगे करीब 50 स्मार्ट मीटर पूरी तरह जल गए. इससे पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई. बताते चलें कि रांची में स्मार्ट मीटर लगाने की जवाबदेही जीनस कंपनी को दी गई है. इसके तहत रांची शहरी क्षेत्र में साढ़े तीन लाख मीटर लगाना है. जिसमें अभी तक 60 हजार से अधिक मीटर लगाए जा चुके हैं. इधर, इस मामले को लेकर जेबीवीएनएल के जीएम आईटी संजय सिंह ने बताया कि मीटर में कहीं कोई गडबड़ी नहीं है. उस अपार्टमेंट में निर्धारित लोड से अधिक बिजली कंज्यूम किया जा रहा था. जिसके कारण पहले स्मार्ट मीटर के केबल जले, इसके बाद आग स्मार्ट मीटर तक चला गया. इस कारण यह हादसा हुआ है. वहीं एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि स्मार्ट मीटर या इसे लगाने में कहीं कोई गड़बड़ी का मामला नहीं है. अपार्टमेंट के निजी कनेक्शन और वायरिंग में शॉट सर्किट की वजह से यह हुआ है. मीटर बदले जाने का काम जारी है. देर रात तक मीटर बदल दिये जाएंगे. जबकि अपार्टमेंट के एक निवासी अमल पांडेय ने बताया कि यह बात जेबीवीएनएल या एजेंसी का अपना दामन बचाने जैसा है. अगर ओवर लोड था, या है, तो इसकी जांच कौन करेगा. “इस अपार्टमेंट में चिंदी चोर लोग नहीं ही रहते हैं. कोई काहे लोड से अधिक बिजली कंज्यूम करेगा. इसकी जांच की जरूरत है”. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/case-of-assault-among-rims-mbbs-students-accused-students-will-have-to-come-with-their-parents-and-answer-to-the-management/">रिम्स

एमबीबीएस छात्रों में मारपीट का मामला : आरोपी छात्रों को माता-पिता के साथ आकर प्रबंधन को देना होगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही