Search

 
 
 

रांची : विद्यानगर में चाउमीन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

 
Ranchi : रांची के विद्यानगर बड़ी मोहल्ले स्थित लोकेश कुमार की चाउमीन फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात आग लग गई. लोकेश कुमार ने बताया कि देर रात लगभग दो से तीन बजे के लिए आग लगी. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है. अगलगी की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. मगर तबतक फैक्ट्री लगभग जल चुकी थी. भोर चार बजे के करीब दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. अगलगी की इस घटना में लोकेश कुमार को भारी नुकसान हुआ है. लोकेश की मानें तो 10 लाख से ज्यादा की क्षति हुई है. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही