Ranchi : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के मरहबाड़ी स्थित सर्किट हाउस में आज गुरुवार दोपहर आग लग गयी. यह आग सर्किट हाउस के निचले फ्लोर पर लगी है. आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गयी. मौके पर मौजूद कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर दमकल की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है. इस अगलगी की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है. [wpse_comments_template]
रांची : सर्किट हाउस में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू
Last Updated: Aug 17, 2023 12:00 AM (IST)