Ranchi : राजधानी के नामकुम इलाके में सड़क किनारे खड़ी बस में आग लग गयी. इस हादसे में एक शख्स की जलकर मौत हो गयी है. यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रविवार की देर रात हुई. जहां सड़क किनारे खड़ी बस जलकर खाक हो गयी. सोमवार सुबह जब लोग बस के पास पहुंचे तो बस में एक युवक का जला हुआ शव मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गयी है. मृतक व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पायी है.
रांची: खड़ी बस में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत
Last Updated: Oct 26, 2020 12:00 AM (IST)