Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: इंद्रपुरी में फायरिंग, पुलिस ने अपराधी संदीप थापा समेत चार को पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी में अपराधियों ने रविवार को फायरिंग की. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी संदीप थापा समेत चार लोगों को पकड़ा. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हथियार बरामद किया है. पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

अपराधियों ने की फायरिंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरला मैदान स्थित इंद्रपुरी में रविवार की रात संदीप थापा अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और फायरिंग की. बताया जा रहा है कि संदीप थापा का आनंद वर्मा नाम के युवक से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की गई. आनंद वर्मा का नाम मटका के खेल में पहले भी कई बार आ चुका है. इसे भी पढ़ें-  अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल

प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है  

पुलिस की छापेमारी जारी

कोतवाली के प्रभारी डीएसपी यशोधरा ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है. उनहोंने कहा कि संदीप थापा समेत कई लोगों को पकड़ा गया है. जिसकी निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-  प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-to-leave-for-tokyo-tonight-to-attend-the-quad-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने आज रात टोक्यो रवाना होंगे  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही