Ranchi : जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित केडीएच परियोजना में एक कोयला लिफ्टर पर अपराधियों ने गोलीबारी की है. बाइक सवार अपराधियों ने रवि राम नाम के कोयला लिफ्टर पर सुबह-सुबह गोली चलायी है. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया है. फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद सभी व्यवसायियों ने काम बंद कर दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
रांची : खलारी स्थित केडीएच परियोजना में कोयला लिफ्टर पर गोलीबारी
Last Updated: Feb 10, 2024 12:00 AM (IST)