Search

 
 
 

रांची: कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोपी फिरोज भेजा गया जेल

 
Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी फिरोज अली को सोमवार को जेल भेजा गया. इससे पहले रविवार की देर शाम एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था. फिरोज अली हिंदपीढ़ी के नाला रोड के गली नंबर आठ का रहने वाला है. फिरोज अली के बारे में सूचना देने वाले को पुलिस ने इनाम देने की घोषणा की थी. लेकिन फिरोज से खुद ही सरेंडर कर दिया था. इस छेड़खानी मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया था. सीएम ने रांची पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करने का आदेश दिया था. सोमवार को सिटी एसपी कुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/lathicharge-students-protesting-outside-jssc-devendra-mahato-taken-into-custody/">JSSC

के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो लिए गए हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही