Search

 
 
 

रांची : 18 जनवरी को मनेगा सरला-बिरला विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह

 
Ranchi : सरला-बिरला विश्वविद्यालय में 18 जनवरी को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि विक्रम साराभाई स्पेस स्टेशन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. एस उन्नीकृष्णन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू के प्रोफेसर राधाकांत पाढ़ी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण के बसंत कुमार बिरला सभागार में सुबह 10.30 बजे से किया जायेगा. जिसमें उत्कृष्ट छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा. वहीं इस अवसर पर पद्मश्री अशोक भगत, इसरो के निदेशक एस. सोमनाथ और एस. उन्नीकृष्णन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा. समारोह के बाद सरला बिरला के पूर्व छात्रों के लिए एल्युमनाई मीट का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-regular-work-is-not-being-done-in-universities/">रांची

: विश्वविद्यालयों में नहीं हो रहे नियमित काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही