Search

 
 
 

रांची: पहले डीएसपी का निशाना चूका फिर दारोगा भी हुए फायरिंग टेस्ट में फेल

 
Saurav Singh Ranchi : नए बैच के डीएसपी के बाद दारोगा का भी फायरिंग टेस्ट में निशाना चूक गया. गौरतलब है कि वायरलेस के नवनियुक्त दरोगा का झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में बुनियादी प्रशिक्षण आयोजित कराया गया था, जिनमें 17 दरोगा शामिल हुए थे. इन 17 दरोगा में 13 दरोगा फायरिंग टेस्ट में फेल हो गए. इससे पहले सत्र 2020-21 के सीधे नियुक्त छह प्रशिक्षु डीएसपी के लिए अंत: और बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा 25 अगस्त 2021से लेकर 21 सितंबर 2021 तक आयोजित कराया गया था. फायरिंग टेस्ट में तीन डीएसपी फेल हो गए. इसे भी पढ़ें -विकास">https://lagatar.in/if-development-has-taken-place-then-why-are-people-dying-of-hunger-subramanian-swamy-slams-modi-government-on-supreme-courts-remarks/">विकास

हुआ है तो फिर लोग भूख से क्यों मर रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा

17 दरोगा में 13 हुए फायरिंग में फेल

17 दरोगा में से 13 दरोगा का फायरिंग टेस्ट में निशाना चूक गया. उनमें विकास कुमार, देव कुमार, मृगेंद्र शनि, रखोहरि मुंडा, अंशु कुमारी सिंह, दुर्गेश कुमार, मो. निजामुद्दीन, रोशन कुमार उरांव, विकास प्रसाद, रिंकी कुमारी, धानिश कुमार सिंह और लीना कुमारी सोरेन शामिल हैं. इसके अलावा श्रीकांत, परमेश्वर महतो, शिखा टोप्पो और सुभाष कुमार फायरिंग टेस्ट में पास हो पाए.

जानिए कौन-कौन डीएसपी हुए फायरिंग टेस्ट में फेल

प्रशिक्षु छह डीएसपी में सिर्फ अंकिता राय सभी परीक्षा में पास कर पायी. बाकि पांच डीएसपी फेल हो गए. जिनमें प्रदीप कुमार अनुसंधान,सिरिस्ता व पुलिस मैनुअल और फायरिंग में फेल हो गए. रोहित रंजन सिंह लघु अधिनियम में फेल हुए. सुरेश प्रसाद यादव फायरिंग में फेल. रोहित कुमार रजवार अनुसंधान में फेल और धनंजय कुमार राम फायरिंग में फेल हो गए थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/profile-photo-chief-justice-of-jharkhand-high-court-was-cheated-one-and-a-half-lakhs/">झारखंड

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की प्रोफाइल फोटो लगा डेढ़ लाख की ठगी, डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही