Search

 
 
 

रांचीः आपराधिक साजिश रचते और गांजा की खरीद-बिक्री करते पांच गिरफ्तार

 
Ranchi: आपराधिक साजिश रचते और गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. इस दौरान अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू चौक के पास छापेमारी की गई. यहां से पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे दो युवकों शिवा प्रधान और आरिफ खान को पकड़ा. इनके पास से पुलिस ने चार किलो गांजा बरामद किया. वहीं दूसरी तरफ नगड़ी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास से अपराध की योजना बनाते तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिनमें कैफ अंसारी, नूरुल अंसारी और रेयाज अंसारी शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक कार बरामद किया है. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/nine-state-service-and-six-non-service-officers-will-get-promotion-in-ias-cadre/">राज्य

सेवा के नौ और गैर सेवा के छह अफसरों को मिलेगी आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही