Search

 
 
 

रांची : ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल मॉडल समेत पांच गिरफ्तार

 
Ranchi : ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल मॉडल समेत पांच लोगों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर स्थित करम चौक के पास एक घर में छापामारी कर मॉडल ज्योति शर्मा के घर से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इस कारोबार में शामिल चार अन्य लोगों के भी गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें –राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-will-give-certificate-to-165-tribal-youth-on-thursday/">राज्यपाल

गुरुवार को 165 जनजातीय युवाओं को देंगे प्रमाण पत्र

सासाराम से लाकर यहां बिक्री करते थे

गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति शर्मा, उसकी मां मीना देवी, अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसके अलावा 2.90 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ब्राउन शुगर बिहार के सासाराम से लाकर यहां बिक्री करते थे. इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/ed-seeks-report-from-jharkhand-police-against-mining-firm-businessman-vinod-and-many-other-officers/">ईडी

ने खनन फर्म, व्यवसायी विनोद और कई अन्‍य IAS/IPS के खिलाफ झारखंड पुलिस से मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही