Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः IUCD पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण खत्म, प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा सदर अस्पताल में शहरी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 3 से 7 जुलाई तक पांच दिवसीय आईयूसीडी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में 11 शहरी स्वास्थ्य केंद्रो से 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को डॉ. किरण, डॉ.उमा, डॉ.रश्मि, स्टाफ नर्स टेरेशा हेम्ब्रम और बिंदेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को क्लास रूम सत्रों के साथ-साथ वास्तविक लाभार्थियों को आईयूसीडी इन्सर्ट करने की जानकारी दी गयी. ताकि आनेवाले दिनों में रांची के प्रत्येक शहरी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ये सेवा प्रदान किया जा सके. इसे पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-disclosed-high-profile-robbery-of-five-crores-3-24-crores-recovered-6-arrested/">गिरिडीह

: पांच करोड़ के हाईप्रोफाइल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3.24 करोड़ बरामद, 6 गिरफ़्तार

परिवार नियोजन में मददगार साबित होगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को रांची सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि प्रशिक्षण शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर ही इच्छुक लाभार्थियों को प्रसवोत्तर, गर्भपात के बाद और अंतराल आईयूसीडी के सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान मददगार साबित होगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर एसीएमओ डॉ शशि भूषण खलखो ने परिवार नियोजन में प्रगति पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी. पखवाड़ा में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाने पर जोर दिया गया. डीआरसीएचओ डॉ असीम मांझी ने परिवार नियोजन कार्यक्रम में पीएसआई इंडिया के कार्यों की सराहना की. बताया कि अब तीन महीने वाली अंतराल की सुविधा सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है. इस दौरान जिले के कार्यक्रम पदाधिकारी समरेश, एनयूएचएम के शहरी प्रबंधक कुलभूषण और पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-hemants-vision-is-taking-shape-543-medicine-shops-approved-at-panchayat-level-maximum-in-deoghar/">सीएम

हेमंत की परिकल्पना ले रही आकार, पंचायत स्तर पर 543 दवा दुकान स्वीकृत, सबसे ज्यादा देवघर में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही