Search

 
 
 

Ranchi : पांच दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, आरके मल्लिक ने कहा - झारखंड वालीबॉल संघ को हर संभव मदद के लिये तैयार

 
Ranchi :  आओ खेलें वॉलीबॉल नामक पांच दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का गुरूवार को यहां समापन हो गया. 26 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झारखंड वॉलीबॉल संघ  के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय एवं रांची जिला वालीबॉल संघ के द्वारा रांची विश्वविद्यालय वालीबॉल कोचिंग सेंटर में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरके. मल्लिक (अपर पुलिस महानिदेशक, झारखंड) ने अपने संबोधन में कहा कि वह झारखंड वालीबॉल संघ को हमेशा हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इसे भी पढ़ें –छात्र">https://lagatar.in/government-schools-to-get-school-development-grant-based-on-student-strength/">छात्र

संख्या के आधार पर सरकारी स्कूलों को मिलेगा विद्यालय विकास अनुदान

वालीबॉल कोचिंग सेंटर को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया पूरी

समारोह में विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर श्रीमती कामिनी कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रांची विश्वविद्यालय  वालीबॉल  कोचिंग सेंटर को आधुनिक  बनाने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और जल्दी ही काम आरंभ हो जाएगा. समापन समारोह के अवसर पर स्वागत भाषण राजेश कुमार सिंह (अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल प्रशिक्षक) ने दिया. इस अवसर पर झारखंड वालीबॉल संघ के महासचिव शेखर बोस ने अपने संबोधन में वालीबॉल खिलाड़ियों के लिए और बेहतर अवसर उपलब्ध करने की कोशिश पर जोर दिया. अन्य अतिथियों में रांची विश्वविद्यालय के सीसीडीसी राजेश कुमार, रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुकुंद चंद्र मेहता, डिप्टी रजिस्ट्रार  अजय लकड़ा, कोर्डिनेटर स्पोर्ट्स राजेश गुप्ता, विकास कुमार (संचालक न्यू होटलिप्स) , लव आनंद (संचालक सुपर 50) , अजय झा, राम सुधीर झा, डीवी राव (वालीबॉल प्रशिक्षक), विजय वर्मा (वालीबॉल प्रशिक्षक) , उपेन्द्र गुप्ता (राष्ट्रीय  निर्णायक) , अजय किस्पोट्टा (राष्ट्रीय निर्णायक) , संतोष कुमार , श्री बिन्हा , लोकेश मुण्डा  मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन राजेश गुप्ता (कोडिनेटर स्पोर्ट्स , रांची विश्वविद्यालय) के द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही