Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पांच लाख लोगों को नहीं मिला पानी, शनिवार से आपूर्ति सामान्य होने का दावा

  • रूक्का प्लांट के संप एवं टंकियों की चल रही सफाई
  • देर रात तक रूक्का से पानी मिलना होगा शुरू
  • शनिवार से सामान्य होने की उम्मीद
Ranchi : रूक्का डैम से मिलने वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को वाटर सप्लाई पूरी तरह से बाधित रही. इसके चलते शहर के पांच लाख लोगों को पानी नहीं मिला. गर्मी में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार की सुबह में प्लांट के जलशोधन केंद्र, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बूटी जलागार के सभी संप एवं टंकी की साफ-सफाई शुरू हुई. यह काम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलने की बात कही गयी थी. मगर अभी तक काम जारी है. इसके कारण अब देर रात ही रूक्का प्लांट से पानी की आपूर्ति शुरू हो पाएगी. अब शनिवार सुबह से वाटर सप्लाई सामान्य हो सकती है. रूक्का डिवीजन के ईई राधेश्याम रवि ने बताया कि शनिवार सुबह से सभी क्षेत्रों में पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी.

इन क्षेत्रों में ठप रही वाटर सप्लाई

शुक्रवार को बरियातू, कोकर, कांटा टोली, बूटी मोड़, इरबा, बहु बाजार, स्टेशन रोड चुटिया, नामकुम, लोवाडीह, मेन रोड, हिंदपीढ़ी, पुरानी रांची, हरमू रोड, किशोरगंज, रातू रोड, मोरहाबादी, पहाड़ी मंदिर एरिया, कुम्हार टोली, केशव नगर, खादगढ़ा, महुआ टोली, मधुकम, पिस्का मोड़, आनंद नगर, कैलाश नगर व आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई. इसे भी पढ़ें – हटिया">https://lagatar.in/shortage-of-65-mw-power-in-hatia-grid-people-upset-due-to-mischief/">हटिया

ग्रिड में 65 मेगावाट बिजली की कमी, आंख मिचौली से लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही