Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः राहे, सिल्ली और सोनाहातू की पांच खबरें

Advertisement
Advertisement

राहे ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने किया सम्मान समारोह का उद्घाटन

प्रखंड के 11 हाई स्कूल और दो प्लस टू स्कूल के तीन-तीन टॉपर को किया गया सम्मानित Ranchi: राहे प्रखंड अंतर्गत पेंशनर समाज के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. समारोह का विधिवत उद्धाटन राहे ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान के द्वारा किया गया. इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ परमेश्वर लाल ने कहा कि प्रखंड के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये पेंशनर समाज ने सम्मानित कर रहा है. इससे जूनियर बच्चों को प्रेरणा मिलेगी. इस दौरान प्रखंड के सभी 11 हाई स्कूल और दो प्लस टू स्कूल के तीन-तीन टॉपर्स को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के द्वारा प्रखंड टॉपर रितेश प्रजापति को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. संचालन समाज के सचिव कमलाकांत सिंह ने किया. मौके पर तेजप्रकाश अखौरी,ज्ञान महतो, विशम्भर महतो, विद्यासागर मांझी,अश्विनी मेहता,रामधन महतो,दुलर्भ महतो,रामकृष्ण बैठा,सहित पेंशनर समाज के सदस्य,छात्र-छात्राएं और अभिवावक मौजूद थे. ------------

विधायक सुदेश महतो ने की एंबुलेंस सेवा की मांग

सोनाहातू: सिल्ली विधानसभा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सुदेश कुमार महतो ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सिल्ली-सोनाहातू-टीकर-टाटा सड़क पर दुर्घटनाओं से अवगत कराया है और पत्र के माध्यम से कहा है कि इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने सिल्ली-सोनाहातू-टीकर-टाटा सड़क की स्थिति को देखते हुए कार्डियक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है. -----------

बारूहातू पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ का किया गया पुर्नगठन

सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय बारूहातु में सोनाहातू मुखिया संघ का बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से मुखिया संघ को निरस्त करते हुये नये कमिटी के गठन किया गया. नये कमिटी में अध्यक्ष- मनोज सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष- दीनीबंधु सिंह मुंडा, सचिव- विकास सिंह मुंडा का चयन किया गया. बैठक में सभी 14 पंचायत के मुखिया मौजूद थे. ------------

सोनाहातू के लांदुपडीह सीएलएफ कार्यालय में वार्षिक आम सभा

सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के लांदुपडीह सीएलएफ कार्यालय में महिला समूह के बीच वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. पूरे साल में सीएलएफ को एक लाख रुपये का मुनाफा हुआ है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ने महिला के क्रियाकलापों और स्वरोजगार के प्रति अग्रसर होने की दिशा में कर रहे प्रयासों का चर्चा किये. जेएसएलपीएल के बीपीएम अभिलाषा कुमारी ने लेखा जोखा का निरीक्षण किये. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ,उप प्रमुख सविता देवी,बीपीएम अभिलाषा कुमारी, निशिकांत गोंझु, हिरालाल महतो,ललित कुमार,धनेश्वर अहीर,शिला देवी दीपक कुम्हार,पूनम देवी, अध्यक्ष आशा देवी सचिव चन्द्रिका देवी कोषाध्यक्ष सुनीता देवी मंच संचालन सारथी देवी ने किया. -----------

चलो करें आवास पूरा अभियान का हुआ शुभारंभ

प्रखंड के 20 पंचायत में 161 आवास लंबित प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लिया गया अहम निर्णय सिल्लीः मुरी प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा करने के लिये दिनांक 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलो करें आवास पूरा अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में अब न रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा अभियान को लेकर बैठक किया गया. प्रखंड में कुल 20 पंचायतों में 161 आवास लंबित हैं. बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायत सेवक एवं जन सेवक से पंचायत वार सभी लंबित आवास के बारे में जानकारी लिये. वहीं अगामी 10 अक्टूबर तक प्रखंड के सभी पंचायत में अभियान के तहत् मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत सेवक/ जनसेवक, पंचायत समिति सदस्य, विधायक प्रतिनिधि और संबंधित वार्ड सदस्यों की टीम लंबित आवास पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित कर आवश्यक सहयोग प्रदान कराने का निर्देश दिया गया. जो घर नहीं बना पाते हैं उनसे राशि वापस कराने और जो आवास लाभुक घर में नहीं हैं उनको जनप्रतिनिधि के सहयोग से घर बनवाने का दिया निर्देश दिया गया. इस अभियान के दौरान सभी लंबित आवासों को पूर्ण करना है, यह विभाग एवं सरकार के द्वारा लाभुकों को अंतिम मौका दिया गया है. लाभुक अपना आवास पूर्ण करें या राशि वापस करें इस बात को अभियान में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही