Search

 
 
 

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के पांच अफसर बदले

 
Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल ने पांच पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार चक्रधरपुर सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण को डिप्टी सीओएम (गुड्स) बनाया गया है. वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी को चक्रधरपुर डिवीजन का नया सीनियर डीसीएम बनाया गया है. आदित्य कुमार चौधरी इससे पहले आद्रा व खड़गपुर के सीनियर डीसीएम रह चुके हैं. वहीं चक्रधरपुर के सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन) विनीत कुमार गुप्ता को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया सीपीआरओ बनाया गया है. इससे पहले विनीत कुमार गुप्ता जीएम के पीए थे. वहीं आद्रा के सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन) अविनाश को चक्रधरपुर डिवीजन का नया सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन) बनाया गया है. वहीं डिप्टी सीओएम गुड्स गार्डेनरीच सचेंद्र कुमार वर्मा को आद्रा का नया सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन) बनाया गया है. खड़गपुर के सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन) आलोक कृष्ण को खड़गपुर में ही सीनियर डीसीएम बनाया गया है, जबकि खड़गपुर सीनियर डीसीएम ओम प्रकाश चरण वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रहेंगे. उधर डिप्टी सीवीओ (टी) गार्डेनरीच प्रभात प्रसाद को खड़गपुर का नया सीनियर डीओएम (को-आर्डिनेशन) बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgir-alam-for-six-days-court-gives-approval/">मंत्री

आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही