Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सीनियर महिला हॉकी के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की पांच खिलाड़ियों का चयन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  27 दिसंबर से बेंगलुरु में आयोजित भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम  के राष्ट्रीय  कैंप  के लिए झारखंड की पांच महिला हाकी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. झारखंड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह राष्ट्रीय कैम्प 27 दिसंबर  से लेकर 28 जनवरी 2022 तक चलेगा. इस कैंप के लिये सभी राज्यों से कुल 60 खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं. जिनमें हमारे झारखंड के पांच खिलाड़ी ओलंपियन निक्की प्रधान, जूनियर इंडिया टीम से खेल रही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और पहली बार किसी कैंप के लिए आमंत्रित की गयी रांची की रीमा बाखला शामिल है.इन सभी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर  बेंगलूर में होगा. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-six-day-training-of-self-help-group-sisters-started/">जामताड़ा

: स्वयं सहायता समूह की दीदियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

12 जनवरी को होगा ट्रॉयल

12 जनवरी को इनका एक ट्रॉयल लिया जाएगा उसमें से जो बेस्ट 33 खिलाड़ी होंगे उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा जाएगा. निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली है. वही संगीता कुमारी,सुषमा कुमारी और अल्फा केरकेट्टा सिमडेगा जिला के बासेंन पंचायत की रहने वाली है. जबकि रीमा बाखला रांची जिले के हुलहुंडू की है. इन खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड के हॉकी प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है. यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष  मनोज कोनबेगी ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही