Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : एमबीए सेमेस्टर 2 के विद्यार्थियों के औद्योगिक भ्रमण का समय तय करें- एनएसयूआई

Ranchi : एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रांची के निदेशक डॉ. वीएस तिवारी से मुलाकात कर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया. एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने निदेशक से कहा कि एमबीए ( सत्र 2023-25) की सेमेस्टर 2 की परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण आयोजित कराया जाए. ताकि छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक संचालन की व्यावहारिक जानकारी हो सके. इससे उन्हें कक्षा में सीखने व वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को समझने में सहूलियत होगी. इसके साथ ही उद्योगों के पेशेवरों के साथ बातचीत कर बाजार के रुझान, चुनौतियों व सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में समझने में असानी होगी. औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों की सोच और समस्या समाधान के कौशल में सुधार होगा. यह उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने निदेशक से औद्योगिक भ्रमण का समय तय करने का अनुरोध किया. प्रतिनिधिमंडल में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पवन कुमार, पूर्व जिला महासचिव प्रिंस राज, सरफराज अहमद, शाबान अंसारी, गुलशन सिंह, तान्या कुमारी, आर्यन सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल थे. यह भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/state-government-committed-to-the-development-of-dalits/">आदिवासी

व दलित के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मंत्री चमरा लिंडा
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही