Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सीसीएल, सीएमपीडीआई व मेकॉन में ध्वजारोहण, हुए रंगारंग कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
सीसीएल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया Ranchi : मुख्यालय सहित सीसीएल के सभी क्षेत्रों में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने मुख्यालय में तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचार) राम बाबू प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक बी साईराम एवं सीवीओ पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघों के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/cmp1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सीएमपीडीआई के सीएमडी ने किया ध्वजारोहण 

रांची. सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने 15 अगस्त को रांची मुख्यालय में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में कोयला उद्योग के ऊर्जा क्षेत्र और कोल इंडिया के कोयला क्षेत्र में प्रमुख दावेदारी है. कोल इंडिया ने वर्ष 2022-23 में 700 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य की तुलना में 703 मिलियन टन उत्पादन किया है. पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 81 मिलियन टन की वाल्यूम वृद्धि कंपनी की स्थापना के बाद से सर्वोच्च स्तर है. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/ईएस) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा, वरीय सलाहकार एके राणा समेत मुख्यालय तथा क्षेत्रीय संस्थान-3 के क्षेत्रीय निदेशक, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण, जेसीसी सदस्य/श्रमिक प्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.

मेकॉन ने स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया

सीएसआर पवेलियन में एसके वर्मा, निदेशक (वाणिज्यिक) द्वारा और मेकॉन मुख्यालय में निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. एसके वर्मा ने स्वतंत्र भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जेवीएम श्यामली विद्यालय के छात्रों ने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन, दिल को छू लेने वाले देशभक्ति गीत और सशस्त्र बल के जवानों द्वारा किए गए बलिदानों को दर्शाने वाले विचारोत्तेजक नृत्य नाटक अभिनय ने सीएसआर मंडप में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें – माकपा">https://lagatar.in/another-accused-involved-in-the-murder-of-cpim-leader-subhash-munda-arrested/">माकपा

नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही