Search

 
 
 

रांची: चैंबर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन

 
Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चैंबर भवन परिसर में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. राज्य के व्यापारियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने राष्ट्र प्रथम की भावना को रखते हुए देश और राज्य के आर्थिक विकास में बढ़ चढ़कर योगदान देने की अपील की. मौके पर चैंबर महासचिव परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, पूर्व महासचिव आरके चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन ने भी संबोधित किया. सभी वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया. झंडोत्तोलन के दौरान चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग, प्रवीण लोहिया, साहित्य पवन, राम बांगड, रोहित अग्रवाल, सदस्य रमेश साहू, विजय शंकर, आनंद जालान, नरेश कुमार, ओमप्रकाश लाल, संदीप नागपाल, सुमित कक्कड़, अमित अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, महावीर माहेश्वरी, किशन अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, दिलबीर अली, महावीर कश्यप, मनोज मिश्रा, निरंजन कुमार, संजय अग्रवाल, संजय सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-said-when-the-accused-will-get-political-protection-then-who-can-expect-womens-safety/">प्रियंका

ने कहा, जब आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा, तो महिला सुरक्षा की आशा किससे करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही