- गर्मी की छुट्टी में भीड़ बढ़ने और गो फर्स्ट की सेवा बंद होने का असर
क्या कहना है एजेंटों का
लालपुर स्थित ट्रेवल एजेंट राजू कुमार बताते हैं कि गर्मी की छुट्टी के कारण रांची से बाहर जाने वाले सभी रूट में भीड़ बढ़ गई है. लोगों को जब हम फ्लाइट का किराया बताते है, तो उन्हें यकीन नहीं होता है. कुछ दिन पहले तक हम 15- 20 टिकट आसानी से बुक करते थे, लेकिन किराया बढ़ने से यह संख्या 5 से 8 तक पहुंच गई है.दोगुना से भी अधिक बढ़ गया किराया, हो रही दिक्कत
रांची के सिंह मोड़ की रहने वाली अंकिता तिवारी को हर महीने काम के सिलसिले में रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद कई बार जाना पड़ता है, उन्होंने बताया कि विमान टिकट का दाम आसमान छूने लगा है. जो सफर 2500 से 3000 रुपये में हो जाता था, उसके लिए 7500- 9000 रुपये लग रहे हैं. कोकर की खुशी गुप्ता को भी काम के सिलसिले से अक्सर बाहर जाना पड़ता है. बताती हैं कि महीने दो से तीन बार उन्हें दिल्ली जाना पड़ता है. पहले जो खर्च 15000 रुपये होता था, अब 25000-30000 रुपये तक पहुंच गया है.रांची से फ्लाइट का किराया 1 मई से 7 जून तक
शहर किराया रुपये में रांची- दिल्ली - 5305 से 5500 रुपये रांची-कोलकाता - 3100 से 3400 रुपये रांची-बेंगलुरु - 6562 से 9402 रुपये रांची - मुंबई - 6695 से 10,000 रुपये रांची - चेन्नई – 6131 से 6695 रुपये रांची - पुणे - 9575 रुपये रांची- पटना- 3045 रुपये वापसी किराया दिल्ली - रांची - 10320-5226 रुपये पटना- रांची- 3045 रुपये कोलकाता - रांची- 3865 रुपये दिल्ली – रांची- 5226 रुपये बेंगलुरु - रांची - 7038 रुपये चेन्नई - रांची - 5367 रुपये मुंबई - रांची - 6239 रुपये पुणे - रांची - 6778 रुपयेकिराया पर कंट्रोल करें कंपनियां - निदेशक
रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल का कहना कि सभी कंपनियों से आग्रह है कि वे अपना किराया पर कंट्रोल करें. किराया बढ़ने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. विमानन के क्षेत्र में नयी कंपनियों के आने के बाद ही किराये में कमी आने की संभावना है. गो फर्स्ट विमानन सेवा के रद होने के कारण किराया काफी बढ़ गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें – स्क्रैप">https://lagatar.in/police-should-expose-the-gang-involved-in-scrap-theft-pratul-shahdev/">स्क्रैपचोरी में लिप्त गिरोह के संचालकों का पर्दाफाश करे पुलिस : प्रतुल शाहदेव [wpse_comments_template]
Leave a Comment