Search

रांचीः खाद्य आपूर्ति विभाग ने गिनाईं 4 साल की उपलब्धियां

खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीरता के साथ कार्य कर रहा विभाग- अमिताभ कौशल

Ranchi: खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग ने आपनी 4 वर्षों की उपलब्धियों को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में रखा. विभागीय सचिव अमिताभ कौशल ने कहा राज्य के 66 लाख लाभुक परिवारों को विभाग न्यूट्रिशन सिक्योरक्टी दे रही है. राज्य के लोगों की पोषण आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार राज्य खाद्य सुरक्षा योजना स्वीकृत की गई है. इसके तहत लाभुकों को 5 किलोग्राम प्रति लाभुक प्रति माह चावल उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना का लाभ राज्य के 33,16,489 लाभुक उठा रहे है. दोपहिया वाहनों के लिए पेट्रोल अनुदान (मुख्यमंत्री सपोर्ट) को लेकर कहा कि अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक 30287 लोगों को योजना का लाभ दिया गया. इस योजना का लाभ अधिक लोगों को मिले इसमें हो रही व्यवहारिक कठिनाई को दूर करने में विभाग लगा हुआ है. योजना लोकप्रिय नहीं होने के कारणों पर विभाग मथन कर रहा है. वहीं चना दाल वितरण योजना का लाभ 65,98,574 परिवारों को दिया जा रहा है. विभाग लाभुकों को 1 किलोग्राम चना दाल प्रति माह उपलब्ध करा रहा है. सरकार ने हर साल पीडीएस दुकानों के लाइसेंस रिनुअल करने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है. राज्य सरकार ने 2023-24 में धान खरीद का लक्ष्य 6.00 लाख एमटी निर्धारित किया है. राज्य सरकार ग्रीन राशन कार्ड के लाभुको के लिए चावल रख कर ही एफसीआई को चावल देगी. साथ ही सोना सोबरन धोती/लुंगी, साड़ी वितरण योजना के तहत राज्य सरकार 65,98,574 लाभुक परिवारों के बीच वर्ष में दो बार एक धोती / लुंगी तथा एक साड़ी रूपये 10 रुपये दर वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ramlala-enthroned-in-ayodhya-his-grand-aarti-took-place-in-sindr/">धनबाद

: अयोध्या में विराजे रामलला, सिंदरी में हुई उनकी भव्य आरती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp