Search

 
 
 

रांची : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से फुटबॉलर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

 
 Ranchi : बीआईटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के केदल में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से फुटबॉलर की मौत हो गई. मंगलवार को केदल गांव में रेलवे पुल के पास जलमीनार के सामने पानी भरा हुआ था. पानी में हाइटेंशन तार के सटे होने से करंट आ गया था. इसकी चपेट में आने से फुटबॉल खिलाड़ी आकाश पाहन उर्फ टोबो की मौत हो गई. करंट लगने के बाद साथी खिलाड़ी आकाश को इलाज के लिए तुरंत रिम्स ले गये. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हजारीबाग में फुटबॉल मैच खेलने जाने वाला था आकाश

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि आकाश मंगलवार को हजारीबाग में फुटबॉल मैच खेलने जाने वाला था. उससे पहले करंट लगने से उसकी मौत हो गई. इस बीच  प्रशासन की ओर से किसी तरह के विवाद या बवाल से बचाव को लेकर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें – गिरिडीह">https://lagatar.in/cms-instructions-solve-the-problems-of-common-people-in-government-aapke-dwar-program/">गिरिडीह

: 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन करोडों रुपए की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही