Search

 
 
 

रांची : सदर अस्पताल में पहली बार हाईटेक कैमरा से हुआ स्टोन का ऑपरेशन

 
Ranchi: सदर अस्पताल में पहली बार एक नई और एडवांस कैमरा तकनीक से पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) के स्टोन और सूजन का ऑपरेशन किया गया. खास बात ये है कि इस तकनीक में ICG डाई का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को पित्त की थैली और आसपास के अंग अलग-अलग रंगों में साफ नजर आते हैं. इससे ऑपरेशन और भी सुरक्षित और आसान हो जाता है. यह ऑपरेशन श्यामली कॉलोनी की रहने वाली 30 साल की महिला का किया गया, जो पिछले एक हफ्ते से पेट दर्द से परेशान थी. ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज को अब आराम है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. ऑपरेशन करने वाली टीम में एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अजीत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ. चंदन झा, नेली सिस्टर, ओटी असिस्टेंट मंटू, नीरज, नंदिनी, सरिता, अमिता और पूरा OT स्टाफ शामिल था. इसे भी पढ़ें -जनप्रतिनिधियों">https://lagatar.in/sanjay-seth-is-angry-at-the-neglect-of-public-representatives-wrote-a-letter-to-cm/">जनप्रतिनिधियों

की उपेक्षा पर संजय सेठ नाराज, सीएम को लिखा पत्र
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही