Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चर्च कॉम्पलेक्स की दुकान में लगी आग

Ranchi: राजधानी रांची के मशहूर चर्च कॉम्पलेक्स में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार आग लगने की घटना हुई. शुक्रवार को मारुति हाउस नामक शॉप में आग लग गई. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग कैसे लगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है. हद तो तब हो गई जब आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी की पाइप ही फटी हुई देखी गई. एक दमकल की गाड़ी का पानी खत्म हो गया. पाइप को ठीक कर आग बुझाने का काम किया गया. वहीं कुछ लोग पाइप से पहते पानी में हाथ भी धोते दिखे. देखें घटना की वीडियो और तस्वीरें... https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/2-18.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-27.jpg"

alt="" width="737" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/122222.jpg"

alt="" width="737" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/3333.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> जानकारी के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि काफी देर तक लपटें उठती रहीं. आसपास के दुकानदार परेशान थे कि कहीं उनकी दुकान तक यह आग ना पहुंच जाए.

कैसे लगी आग, अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं

आग से लाखों का नुकसान हुआ है. दुकानदार ने बताया कि लाखों का सामान दुकान के अंदर था. अभी यह बता पाना मुश्किल है कि कितना नुकसान हुआ है. लोअर बाजार इलाके की पुलिस ने भी इस आगजनी की घटना को लेकर छानबीन की है. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/5-5.jpg"

alt="" width="899" height="1599" />

हो सकता था बड़ा हादसा

यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है. इन इलाकों में कई बड़े शोरूम और दुकानें हैं, कावेरी, बिग शॉप सहित कई बड़े शो रूम इसी कॉम्पलेक्स में हैं. अगर यह आग फैलती तो और बड़ा हादसा हो सकता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही