Search

 
 
 

रांची : रिम्स मारपीट मामले में जांच समिति का गठन

 
Ranchi: मंगलवार देर रात रिम्स के मेडिकल छात्रों और रिम्स सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई थी. घटना के बाद बुधवार को जूनियर डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार कर विरोध किया. जिसके बाद रिम्स प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई.बैठक में रिम्स के मेडिकल छात्रों और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के बीच हुई मारपीट की. घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई. सिटी एसपी और निदेशक रिम्स के द्वारा सूचित किया गया है कि रिम्स एक संवेदनशील जगह है, जहां हमेशा सुरक्षा की आवश्यकता है, इसलिए दोनों विभागों का आपसी सामंजस्य से कार्य करना आवश्यक है. सिटी एसपी ने संस्थान में सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी से संबंधित जानकारी ली. साथ ही संस्थान को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए प्रबंधन ने एसपी से अनुरोध किया. वहीं हॉस्टल नंबर 8 के पीछे की टूटी चाहरदिवारी का निर्माण पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कराने का निर्णय लिया गया. इस मारपीट की घटना और रिम्स की सुरक्षा को अधिक सुदृड़ करने के लिए निर्णय लिये गए. इसे भी पढ़ें - किसी">https://lagatar.in/cooperation-can-take-any-state-from-the-ground-up-deepika-pandey/">किसी

भी राज्य को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है सहकारिता : दीपिका पांडेय

ये लिए गए निर्णय

1. मेडिकल छात्रों और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के बीच हुई मारपीट की घटना के संबंध में एक निष्पक्ष जांच समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. समिति दो दिनों के अंदर निष्पक्ष जांच करेगी और दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. 2. मेडिकल छात्र- छात्राओं के शिकायत के आलोक में एक सुरक्षा शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है. जिसमें रांची सिटी SP, रिम्स अपर चिकित्सा अधीक्षक, DSP सदर, रांची व जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी सदस्य होंगे.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राज कुमार, रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीन प्रो (डॉ) विद्यापति, प्रभारी डीन प्रो (डॉ) शशि बाला सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) हीरेन्द्र बिरुआ, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन (छात्र कल्याण) डॉ शिव प्रिये, डीन (एक्शमिनेशन) डॉ मनोज कुमार, DSP सदर, जिला समादेष्टा होमगार्ड, जेडीए प्रतिनिधि, छात्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinets-decision-12-new-smart-cities-and-10-lakh-new-jobs/">मोदी

कैबिनेट का फैसला…12 नयी स्मार्ट सिटी और 10 लाख नयी नौकरियां…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही