Search

 
 
 

रांची : पूर्व पार्षदों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, निगम चुनाव की मांग की

 
Ranchi: रांची नगर निगम के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा, अर्जुन राम, विनोद कुमार सिंह, भरी लिंडा आदि पूर्व पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल से मिले. प्रतिनिधमंडल ने उन्होंने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम का कार्यकाल अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया है. उसके बाद से मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षदों के सारे पद रिक्त हैं. बताया कि समूचे शहर में कचरे का अंबार फैला है, हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी हैं, निगम की व्यवस्था चरमरा गई है. बताया कि झारखंड प्रदेश में करीब 12 नगर निकाय में 2020 से ही चुनाव लंबित हैं. जबकि पड़ोसी राज्य बिहार और मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देते हुए चुनाव करा ली गई है. उन्होंने सभी बातों पर संवैधानिक लेते हुए जल्द चुनाव कराने के लिये राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-special-section-officer-inspected-many-pds-shops-in-bariatu-area/">रांची

: बरियातू क्षेत्र के कई PDS दुकानों का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही