Search

 
 
 

रांची : भूमि अधिग्रहण आंदोलन केस में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सिविल कोर्ट से बरी

 
Ranchi: पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक योगेंद्र साव को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने चतरा जिले के टंडवा इलाके में आम्रपली प्रोजेक्ट के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के दौरान योगेंद्र साव के खिलाफ दर्ज मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी करने का आदेश दिया है. वर्ष 2015 में टंडवा थाना में कांड संख्या 90/2015 और 91/2015 दर्ज कराई गई थी. जिसमें योगेंद्र साव समेत 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था. ये सभी आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे. जिन्हें कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. दरअसल आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापितों ने आंदोलन किया था और उस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने किया था. इसे भी पढ़ें -6800">https://lagatar.in/high-courts-big-decision-on-the-appointment-of-6800-constables-petition-challenging-the-appointment-rejected/">6800

सिपाहियों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही