Search

 
 
 

रांचीः पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो को मिली बेल

 
Ranchi: जेल में बंद पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो को रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है. शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए अमित महतो की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायुक्त मो. शहजाद की अदालत में अमित महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता सुनील महतो ने बहस की. अदालत ने उन्हें निजी मुचलके की शर्त पर बेल दी है. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-civil-court-lawyers-wife-lodged-fir-against-her-husband/">रांची

सिविल कोर्ट के वकील की पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR
बता दें कि पूर्व विधायक अमित महतो ने 27 जून को सरेंडर किया था. जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं. अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अमित महतो ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-news-teachers-picket-on-the-collectorate-and-maharudrabhishek-will-be-held-in-gaushala-on-monday/">हजारीबाग

की खबरें- शिक्षकों का समाहरणालय पर धरना और गौशाला में सोमवारी पर होगा महारुद्राभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही