Search

 
 
 

रांची : हथियार की खरीद बिक्री मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने हथियार की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में बड़ी कार्रवाई है. इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तारी की प्रतिकात्मक तस्वीर

Ranchi :  रांची पुलिस ने हथियार की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में बड़ी कार्रवाई है. इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि इटकी और लापुंग इलाके में हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया. गठित टीम इलाके में छापेमारी की और सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 

गिरफ्तार अपराधी का नाम आशीष उरांव, सुका उरांव, श्रवण सिंह, चारों मिंज और एक नाबालिग है. पुलिस ने एक सिक्सर, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली और दो बाइक बरामद किये हैंय  गिरफ्तार अपराधी श्रवण सिंह पर एक मामला दर्ज है.  वहीं आशीष उरांव के ऊपर छह मामले दर्ज है.  पुलिस की पूछताछ में बताया कि ये लोग अलग-अलग इलाके में आपराधिक वारदात को अंजाम दिया करते थे. गिरफ्तार इन अपराधियों को जेल भेज दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही