Search

 
 
 

रांचीः लॉटरी के नाम पर 1.12 करोड़ ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार

 
Ranchi: लॉटरी के नाम के पर 1.12 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से हुई हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बिहार के नवादा जिले का रहने वाला ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार रांची के इरगु टोली का रहने वाला नीरज कुमार शामिल है. इनके पास से 85 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 23 मोबाइल, 1.39 लाख नकद समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. रविवार को सुखदेवनगर थाना में पीसी कर सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी.

जानें कैसे किया 1.12 करोड़ की ठगी

एर्नाकुलम की रहने वाली शोभा मेनन से साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा दिया. इसके एवज में साइबर ठगों ने विभिन्न तरह से उनसे 1.12 करोड़ रुपये खाते से उड़ा लिये. इस संबंध में शोभा ने एर्नाकुलम थाने में 26 जुलाई 2023 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एर्नाकुलम पुलिस रांची के सुखदेवनगर थाना पहुंची. सुखदेवनगर पुलिस के सहयोग से चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों से पूछताछ की. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग इरगू टोली में किराये का मकान लेकर एक साल से रह रहे थे. पूछताछ में आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि उनके गिरोह के सदस्य झारखंड समेत देशभर में हैं.

फर्जी कागजात से खोलते थे एकाउंट

साइबर अपराधी गिरोह के सदस्य फर्जी कागजात के आधार पर विभिन्न बैंक में एकाउंट खोलते हैं. इस एवज में उन्हें गिरोह से 20 हजार रुपये मिलता है. इसके बाद गिरोह के सदस्यों द्वारा लॉटरी समेत अन्य तरह का झांसा देकर लोगों को ठगी की राशि उस खाते में डालते हैं. जिसे एटीएम कार्ड के माध्यम से निकासी कर संबंधित साइबर ठग तक वे पहुंचा देते हैं. इस एवज में उन्हें अलग से कमीशन भी मिलता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही