Search

 
 
 

रांची: चार डीएसपी का तबादला, जानें कौन कहां गए

 
Ranchi: सरकार ने चार डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है. इससे संबंधित अधिसूचना झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा बुधवार की रात जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक समीर कुमार सवैया को डीएसपी किसको लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया. अनिमेष कुमार गुप्ता को डीएसपी मुख्यालय बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. मुजीबुर रहमान को डीएसपी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया, और बेनेडिक्ट मरांडी को डीएसपी आईआरबी 9 गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया. वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है, और उनका पदस्थापना कहीं नहीं किया गया है. उन्हें झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही