Search

 
 
 

रांची: पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की गई है सुरक्षा

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट को लेकर रांची पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा की गई है. साथ ही पूरे पंडरा बाजार समिति कैंपस में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा के लिए रांची जिला के अलावा सीआरपीएफ जवानों को भी लगाया गया है. इसके लिए अतिरिक्त एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. रविवार को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और डीसी राहुल सिन्हा ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया था. इसे भी पढ़ें - CEC">https://lagatar.in/cec-rajiv-kumar-said-more-than-64-crore-voters-created-a-world-record-by-voting/">CEC

राजीव कुमार ने कहा, 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया…
 

तीन आइपीएस स्तर के अधिकारी और दो डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है

मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति में तीन आइपीएस स्तर के अधिकारी, दो डीएसपी और छह के करीब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. दो घेरे की सुरक्षा का जिम्मा जिला बल और एक घेरा जैप के जिम्मे रहेगा. वहीं चौथा घेरा मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों की होगी. मतगणना केंद्र के आसपास और शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गयी है. मतगणना के लिए पहुंचे अधिकारियों और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के लिए जो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे. प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा है. पूरी चेकिंग के बाद ही वहां लोग प्रवेश कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें -सेल">https://lagatar.in/sap-software-implemented-in-sail-mines-increases-problems-for-workers-chaibasa/">सेल

के खदानों में लागू एसएपी सॉफ्टवेयर ने कर्मियों की बढ़ाई परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही