Search

 
 
 

रांची : बस से गांजा बनारस ले जा रहे दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 43.6 किलो गांजा बरामद

 
Ranchi : रांची पुलिस ने ओडिशा से बनारस गांजा ले जा रहे दो महिला समेत चार लोगों को खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों यूपी के गाजियाबाद जिले के केशव कुंज निवासी सुमित कुमार, गौतमबुद्ध नगर जिले के दीप बिहार छपरौल निवासी अंजना सिंघल, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सुकना निवासी दीप राई और मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुलतानी डंडा निवासी सुषमा का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43.60 किग्रा गांजा, चार मोबाइल, तीन आरोपी का आधार कार्ड, रेखा बस का धुर्वा से बनारस जाने का टिकट और 1500 नगद पुलिस ने बरामद किया है. उक्त जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर नशीले पदार्थों की बरामदगी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने छापेमारी कर खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर से दो युवक और दो महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों से पुलिस को कई इनपुट मिले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/after-love-jihad-land-jihad-in-jharkhand-pratul-shahdev-2/">लव

जिहाद के बाद झारखंड में लैंड जिहाद- प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही