Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः शिविर में 46 जरूरतमंदों को लगाये गए निशुल्क कृत्रिम हाथ

Ranchi: बरियातू रोड स्थित महावीर भवन में रविवार को भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची एवं रोटरी क्लब, जयपुर मेजेस्टी ने संयुक्त तौर पर निशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 46 दिव्यांगजन को एलन-4 प्रॉस्थेटिक हेंड लगाया गया. जिससे उनके चहरे पर झलक रही खुशी देखते बन रही थी. इस हाथ के लगने से दिव्यांग व्यक्ति साईकिल चलाना, लिखना-पढना एवं अन्य घरेलू कार्य कर सकते है. यह शिविर रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के रजिस्टर्ड प्रॉस्थेटिक के निर्देशन में लगाया गया. जिसमें जयपुर के रो. सुशीला गंगवाल, रो. मनोज सैनी, रो. सचिन गुलेचा, रो. अनुजा गुलेचा एवं रो. कमल जैन ने कृत्रिम हाथ लगाने एवं उन्हें रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से करने का प्रशिक्षण दिया. साथ ही भविष्य में भी इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सहयोग का आश्वासन दिया. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/morning-news-diary-28-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।28 MAY।।झारखंडः बड़े मामलों की जांच स्लो।।हजारीबागः बिजली,पानी के लिए त्राहिमाम।।बिहारः जून में विपक्षी दलों का महाजुटान!।।पीएम के हाथों नई संसद का उद्घाटन।।मणिपुरः 30 आतंकी ढेर।। समेत कई अहम खबरें।।

इन्होंने निभाई अहम भूमिका

एलन मीडोज प्रॉस्थेटिक हैंड्स फाउडेशन, अमेरिका द्वारा निर्मित इस हाथ का वजन मात्र 400 ग्राम है. इस शिविर का शुभारंभ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, एलन-4 एम्बेसडर (यूएसए) रोटेरियन शांतिलाल गंगवाल, महावीर हॉस्पिटल एण्ड रिचर्स सेंटर के अध्यक्ष पूरनमल जैन सेठी, मंत्री पदम कुमार छाबड़ा,उपाध्यक्ष गोविन्द राम सरावगी, भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल के एवीपी अनिल शर्मा,सुभाष विनायका और डॉ आलोक जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन सह मंत्री धरमचंद रारा ने किया. इसे भी पढ़ें- गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरव

के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही