Search

 
 
 

रांची : मेन रोड में 17 सितंबर को फ्री सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ चेकअप कैंप

 
Ranchi : फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन के तत्वावधान में 17 सितंबर को मेन रोड में होटल केन के बगल में फ्री सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी प्रेस वार्ता में फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन की अध्यक्ष खुशबू खान ने दी. उन्होंने कहा कि कैंप सुबह 11 से 3 बजे तक चलेगा. इस कैंप में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पेडियाट्रिक विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे. जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जायेगा. काउंसलिंग की जायेगी. कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स, वजन, फ्री आई टेस्ट के साथ फ्री दवा का वितरण किया जाएगा. हेल्थ कैंप में मिस एंड मिसेज किचन क्वीन 2023 का भी आयोजन किया जाएगा. इसका थीम हेल्दी और टेस्टी फूड होगा. कार्यक्रम में छोटे- बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता होगी. मौके पर निखत कैसर वारसी, सादिया फुजैल,तसलीमा परवीन, नजमा नेहा, सदफ यासमीन, शबाना परवीन, शहला जबीं , नसरीन शेख और नाजिया रजा शामिल थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bike-rider-fell-into-the-river-30-feet-below-the-bridge-died-during-treatment/">हजारीबाग

: पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही