यूएसए, चाइना, बंगाल, बेंगलुरु के फल पहुंचे रांची लाल, हरे, रॉकेट सेब, आलू बोखारा, स्ट्राबेरी, कीवी, पपीता, आम, अंगूर की मांग अधिक Rehan Ahamad Ranchi: रमजान उल मुबारक के आज 7 रोजे हो गये. रोजेदार इफ्तार में चना, पकौड़ी, नमकी के साथ फलों का भी सेवन करते हैं. रमजान के मौके पर फल विक्रेताओं की भी अच्छी बिक्री होती है. मेन रोड डेली मार्केट के संचालक मो इमरान एवं मो शमीम ने बताया कि रमजान को खास ध्यान में रख कर यूएसए, जमर्नी, चाइना, बंगाल, इलाहाबाद से उम्दा फलों का समूह जुटाया गया है. लाल, हरे सेब, राकेट सेब, आलूबोखारा, स्ट्राबेरी, कीवी, पपीता, आम, अंगूर की मांग अधिक है. रमजान को लेकर हर दिन फलों की बिक्री अच्छी हो रही है. यहां भी मिल रहे फल : मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक के निकट, हरमू बाजार, कडरू, डोरंडा, बरियातु, अरगोड़ा, लालपुर, चुटिया, स्टेशन रोड, हटिया, धुर्वा, पहाड़ी टोला, कांटा टोली, पत्थलकुदवा, डंगरा टोली, बहु बाजार, पुंदाग, कर्बला चौक, सर्जना चौक आदि में मिल रहे हैं.
रांचीः रमजान में फलों का बाजार गुलजार
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)