Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: FTV सैलून एकेडमी का शुभारंभ, मिलेगी क्वालिटी ट्रेनिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के लालपुर चौक पास शनिवार को फैशन टीवी सैलून एकेडमी का उद्घाटन हुआ. मॉल डेकोर के फस्ट फ्लोर स्थित एकेडमी के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सह एआईसीसी सचिव दीपिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत और एकेडमी की सीईओ डॉ प्राची कौशिक भी मौजूद थीं. दीपिका पांडेय ने कहा कि इसके खुलने से उन्हें काफी खुशी है. FTV सेलून एकेडमी खुलने से राज्य के युवाओं को कोर्स करने का अवसर मिलेगा. इससे उनके लिए रोजगार का रास्ता खुलेगा. सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आउटलेट्रस की जरूरत है. इसमें युवाओं को नयी जानकारी मिलेगी. साथ ही रोजगार का अवसर मिलेगा. इस अवसर पर इग्लो एस्थेटिक एवं वेलनेस के प्रबंध निदेशक धीरज जायसवाल ने कहा कि एफटीवी सैलून एकेडमी में हेयर केयर, ब्यूटी मेकअप, नेल आर्ट, स्पा और आयुर्वेद चिकित्सा सहित पर्सनल केयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिप्लोमा और डिग्री कोर्स प्रदान किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में क्वालिटी ट्रेनिंग के बड़े गैप को खत्म करना है. एकेडमी में 100 से अधिक पाठ्यक्रम की एक श्रृंखला के माध्यम से ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. साथ ही बताया कि अभी इनॉगरल ऑफर है. इसमें सभी कोर्सेज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि एस्थेटिक एवं वेलनेस रांची की ही कंपनी है. इस एकेडमी की फ्रेंचाइजी इसी कंपनी ने ली है. एकेडमी की सीईओ डॉ प्राची कौशिक ने कहा कि FTV 1957 से एक इंटरनेशनल फैशन और लाइफस्टाइल ब्रॉडकास्टिंग चैनल रहा है. बाजार आनेवाला हर नवीनतम ट्रेंड सबसे पहले इसी टीवी पर लॉन्च होता है. एफटीवी एक बार फिर भारत में अपने वेंचर एफटीवी सैलून एकेडमी के साथ आउटलेट्स लॉन्च कर रहा है. इसका उद्देश्य पूरे भारत में 500 सौ से अधिक फ्रेंचाइजी का एक नेटवर्क स्थापित करना है. ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षण सुविधाएं देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य कार्यक्रमों और फैशन वीक्स तक पहुंच प्रदान कर उनका कौशल बढ़ाया जा सके. बिजनेस पार्टनर प्रीति राज गुप्ता ने कहा कि छात्रों को लोन देने के लिए विभिन्न NBFC से टाईअप किया गया है. साथ ही समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्गों को सपोर्ट देने के लिए एनजीओ से भी जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें- बस्ती">https://lagatar.in/modis-attack-on-the-opposition-in-bastis-rally-said-difference-between-family-bhakti-and-patriotism-it-is-not-good-for-the-country-from-the-familyists/">बस्ती

की रैली में मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा, परिवारभक्ति और राष्ट्रभक्ति में अंतर, परिवारवादियों से देश का भला नहीं         

दुनिया भारतीय प्रतिभा को गंभीरता से देख रही है

प्रीति राज गुप्ता ने कहा कि यह एकेडमी रांची पर्सनल केयर व्यवसाय के विभिन्न ट्रेडों में प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातक डिग्री और मास्टर डिग्री प्रदान करेगी. एफटीवी लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष मिशेल एडम ने कहा कि फैशन टीवी सैलून एकेडमियों के माध्यम से हम इस उद्योग को पेशेवरों की बेहतरीन गुणवत्ता देना चहते हैं. एफटीवी लिमिटेड एशिया पैसिफिक के एमडी काशिफ खान ने कहा कि दुनिया भारतीय प्रतिभा को गंभीरता से देख रही है. हम सभी जानते हैं कि भारतीय कौशल नौकरियों में सर्वश्रेष्ठ है. एक मिलियन से अधिक रोजगार सृजित करने के दृष्टिकोण के साथ हम इस नये उद्यम के साथ महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार और बहुत कुछ के लिए काम करने के लिए यहां आये हैं. इसका फायदा सभी को होगा. इसे भी पढ़ें-    पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-attack-on-the-opposition-said-i-was-wished-for-my-death-at-the-time-of-the-inauguration-of-vishwanath-dham/">पीएम

मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय की गई थी मेरी मौत की कामना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही