Search

 
 
 

रांची: होटल अर्श में खेला जा रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मारा, बिल्डर समेत दो गिरफ्तार, रुपये बरामद

 
 Ranchi :  कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित होटल अर्श में जुआ खेला जा रहा था. इस खबर पर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात होटल में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक बिल्डर रमेश शर्मा और जुआ खेलाने वाला मनोज पंडित को गिरफ्तार किया. साथ ही मौके से ताश के पत्ते, शराब और 1.70 लाख  रुपये भी बरामद किये हैं.

 टिश्यू पेपर से सीसीटीवी कैमरे को कवर कर दिया गया था

जुआ खेलने वाले लोगों ने होटल अर्श के तीसरे फ्लोर पर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे को टिश्यू पेपर से ढंक दिया था. इसके बाद जुए का संचालन हो रहा था.  इसी क्रम मेंकोतवाली डीएसपी प्रकाश को इसकी सूचना मिली और वह मौके पर छापेमारी के लिए पहुंच गये, हालांकि पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गये. दो लोगों को पुलिस में गिरफ्तार किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही