Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : PLFI के नाम पर जमीन पर कब्जा दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
  • इनमें आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, बिनय तिग्गा और अजय नायक शामिल
  • एक देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद
Ranchi : रांची पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर धमकी देकर जमीन पर कब्जा दिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें कुख्यात अपराधी आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, बिनय तिग्गा और अजय नायक शामिल हैं. इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. इनके खिलाफ पूर्व में भी हत्या, लूट, रंगदारी, लेवी वसूली के मामले दर्ज हैं.

हथियार के बल पर जमीन पर अवैध कब्जा दिलाते थे

गिरफ्तार किये गये अपराधियों के पीएलएफआई से भी संबंध थे. वर्तमान में ये अपने गैंग के साथ अवैध हथियारों के बल पर जबरदस्ती पैसा लेकर जमीन पर अवैध कब्जा दिलवाने का काम करते थे. इसके अलावा पीएलएफआई संगठन की धमकी देकर रंगदारी वसूली का काम करते थे. बुधवार को ये सभी अपराधी अपने गैंग के साथ कोई बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. लेकिन इससे पहले पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-success-to-security-forces-against-naxalites-ied-and-spike-hole-making-material-recovered/">चाईबासा:

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को सफलता, IED और स्पाइक होल बनाने का सामान बरामद
[wpse_comments_template]
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही